देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों एवं सभी जनसेवकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- ‘अंतरराष्ट्रीय संसदीय दिवस’ के अवसर पर संसदीय कार्य प्रणाली से जुड़े सभी जनसेवकों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- संसदीय लोकतंत्र जनभागीदारी, संवाद, जवाबदेही और संवैधानिक मूल्यों का सशक्त आधार है। यह लोकतांत्रिक परंपराओं को मजबूत करते हुए जनआकांक्षाओं को नीति और निर्णयों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा प्रदान करता है। आइए, इस अवसर पर लोकतांत्रिक आदर्शों, संसदीय गरिमा और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लें।
