देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी दादाभाई नौरोजी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, प्रख्यात उदारवादी राजनेता एवं प्रखर देशभक्त द ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया के नाम से प्रसिद्ध ‘दादा भाई नौरोजी’ जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक दादाभाई नौरोजी जी ने अपने दूरदर्शी चिंतन और राष्ट्रवादी विचारों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा प्रदान की। राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण तथा जनजागरण के लिए उनके प्रयास सदैव पथप्रदर्शक बने रहेंगे।
