समस्त देशवासियों को देव स्नान पूर्णिमा की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त देशवासियों को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के प्राकट्य महोत्सव के पावन पर्व ‘देव स्नान पूर्णिमा’ की शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- समस्त देश व प्रदेशवासियों एवं सभी श्रद्धालुओं को महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के प्राकट्य महोत्सव के पावन पर्व ‘देव स्नान पूर्णिमा’ की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं!

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की कृपा से समस्त देशवासियों और सभी श्रद्धालुओं के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हो, यही प्रार्थना है। जय जगन्नाथ!