देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने शेर-ए-पंजाब के नाम से विख्यात, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- सिख साम्राज्य के संस्थापक एवं अद्वितीय योद्धा ‘शेर-ए-पंजाब’ महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन! महाराजा रणजीत सिंह जी ने साहस की अद्भुत मिसाल प्रस्तुत की। राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक गौरव के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- शेर-ए-पंजाब, महान योद्धा एवं दूरदर्शी शासक महाराजा रणजीत सिंह जी ने अपने शौर्य और न्यायप्रिय शासन से एक सशक्त एवं समृद्ध सिख साम्राज्य की स्थापना की। विदेशी हुकूमत के विरुद्ध उनके अदम्य साहस और पराक्रम का इतिहास आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
