शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर दिया ये संदेश

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस पर शुभकामनाएं देने के साथ ही जागरूकता हेतु विशेष सन्देश दिया है।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस बच्चों के सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। प्रत्येक बच्चे को प्रेम, संरक्षण, शिक्षा और बेहतर अवसर मिलना एक संवेदनशील समाज की पहचान है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आइए, हम सभी बच्चों के अधिकारों की रक्षा, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने हेतु जागरूक एवं संकल्पित हों, ताकि वे आत्मविश्वास और संस्कारों के साथ राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- बच्चे सुरक्षित, शिक्षित, संस्कारित हों और भयमुक्त वातावरण में अपने सपनों को आकार दे सकें, सरकार की भी यही शीर्ष प्राथमिकता होनी चाहिए। आइए, अंतरराष्ट्रीय बाल रक्षा दिवस के अवसर पर हम बच्चों के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प लें।