इंदिरा कॉलोनी वार्ड में विकास कार्यों को गति देने में प्राप्त हो रहा है सरकार का सहयोग : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं। समाजसेवा के कार्यों से उन्होंने जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। परिणामस्वरूप वे आज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए युवा पार्षद वंशिका सोनकर ने हाल ही में इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में मजबूत तारकोल की सड़क का निर्माण करवाया। पूर्व पार्षद के कार्यकाल के दौरान क्षतिग्रस्त हुई इस सड़क पर चलते हुए क्षेत्र वासियों और राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वहीं लोगों की तकलीफों को दूर करते हुए भाजपा पार्षद वंशिका सोनकर ने इस सड़क को ठीक करवाकर इसका पुनर्निर्माण करवाया।

वार्ड संख्या 18 की कर्मठ पार्षद वंशिका सोनकर ने बताया कि इंदिरा कॉलोनी क्षेत्र में बनी तारकोल की इस सड़क के निर्माण में राजपुर रोड क्षेत्र के माननीय विधायक खजान दास जी और कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग का पूर्ण सहयोग हमें प्राप्त हुआ है।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में प्रदेशभर में तेजी से विकास कार्य करवाये जा रहे हैं। उसी के फलस्वरूप इंदिरा कॉलोनी वार्ड में भी विकास कार्यों को गति देने में सरकार का सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि वार्ड के विकास को लेकर वे क़ई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य कर रही हैं, जिन्हें सरकार के सहयोग से जल्द ही शुरु किया जाएगा और जनता को धरातल पर विकास कार्य देखने को मिलेगा।