देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- सहजता, सरलता, सौम्यता और महिला सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति आदरणीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूँ।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारत की माननीय राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की सादगी, समर्पण और सेवा का मार्गदर्शन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-शांति और सक्रिय नेतृत्व की हम कामना करते हैं।
