देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा नई जिम्मेदारी से नवाजा गया है। बीजेपी द्वारा उन्हें करनपुर मंडल, महिला मोर्चा की महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी, करनपुर मण्डल द्वारा दिनांक 15 जून 2026 को महिला मोर्चा के पदाधिकारीयों एवं कार्यकारणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई। पार्टी द्वारा जारी की गई सूची में युवा भाजपा नेत्री एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की पार्षद वंशिका सोनकर को महिला मोर्चा, करनपुर मंडल की महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी, करनपुर मण्डल, 20 राजपुर विधानसभा के मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा की सहमति एवं जिला मोर्चा अध्यक्ष सुमन सिंह से परामर्श के उपरांत करनपुर नगर मण्डल, 20 राजपुर विधानसभा के मोर्चा पदाधिकारीयों एवं कार्यकारणी सदस्यों के नामों की घोषणा की गई है।
वहीं पार्टी में नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने भाजपा नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, वे उसका निर्वहन पूरी मेहनत, लगन, निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगी एवं अपने क्षेत्र में पार्टी की मजबूती के लिए पूर्ण रूप से प्रयास करेंगी।
मोर्चा पदाधिकारीयों एवं कार्यकारणी सदस्यों की सूची-

