वरिष्ठ भाजपा नेता खजानदास दास जी एवं सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री खजान दास के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- ‘‘भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र के यशस्वी विधायक एवं उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री माननीय श्री खजान दास जी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों प्रभु श्री राम जी से यही प्रार्थना है।’’

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- बेहद सरल व्यवहार, दयालु हृदय एवं परोपकारी स्वभाव के धनी माननीय श्री खजान दास जी ने अपने द्वारा किये गये महान कार्यों के चलते आम जनता के बीच अलग छवि बनाई है। उन्होंने राजपुर रोड विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है। यही वजह है कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें लगातार दूसरी बार विधायक चुनकर सेवा का मौका दिया और उत्तराखंड सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री पद की जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा कि वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला क्षेत्र में विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों को पूर्ण करवाने में श्री खजान दास जी ने अपना पूर्ण सहयोग उन्हें प्रदान किया है, जिस वजह से वे क्षेत्र वासियों की अनेक समस्याओं का निवारण कर पा रही हैं। उन्हें आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी माननीय विधायक जी का मार्गदर्शन, सहयोग एवं आर्शीवाद उन्हें मिलता रहेगा।

वहीं युवा भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने भारतीय जनता पार्टी, देहरादून के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर जारी अपने शुभकामनाएं सन्देश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय जनता पार्टी, देहरादून के महानगर अध्यक्ष माननीय श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें एवं दीर्घायु हों ईश्वर से यही कामना करती हूँ।