जनसेवी वंशिका सोनकर ने पद्मिनी एकादशी एवं बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर दी शुभकामनाएं

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने पद्मिनी एकादशी और ज्येष्ठ माह के चतुर्थ बड़ा मंगलवार के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को पद्मिनी एकादशी के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भगवान विष्णु की कृपा आप सभी पर बनी रहे। मलमास की पावन पद्मिनी एकादशी के शुभ अवसर पर भगवान श्री हरि विष्णु और माता लक्ष्मी आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें।

इसके साथ ही जनसेवी वंशिका सोनकर ने ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ की शुभकामनाएं देते हुए कहा- समस्त देशवासियों को ज्येष्ठ मास के चतुर्थ मंगलवार ‘बड़ा मंगल’ के पावन पर्व के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। संकटमोचन प्रभु श्री हनुमान जी की कृपा से आप सभी के जीवन में साहस, नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार हो तथा सुख-समृद्धि एवं आरोग्य का वास हो, यही प्रार्थना है।