चैतन्य महाप्रभु एवं रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें सादर नमन : वंशिका सोनकर

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने भक्तिकाल के प्रमुख संत चैतन्य महाप्रभु एवं महान विचारक व समाज सुधारक स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें सादर नमन किया।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- महान कृष्णभक्त, भक्तिकाल के प्रमुख संत चैतन्य महाप्रभु को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन! ‘हरिनाम संकीर्तन’ के माध्यम से उन्होंने आमजन को कृष्ण-भक्ति धारा से जोड़ा। उनकी शिक्षाएं समरस समाज की स्थापना का मार्ग प्रशस्त करती हैं।

इसके साथ ही पार्षद वंशिका सोनकर ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा- भारतीय पुनर्जागरण के महान साधक, विचारक व समाज सुधारक स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।

जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- मां काली के अनन्य भक्त, आध्यात्मिक चेतना के दिव्य प्रकाशपुंज, महान संत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी का जीवन भक्ति, त्याग और साधना की अनुपम मिसाल है। उनकी गहन साधना, आध्यात्मिक एवं दिव्य ज्ञान तथा सेवा की भावना ने समाज को सत्य, प्रेम व मानवता का पथ प्रदर्शित किया।

वंशिका सोनकर ने कहा- स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की शिक्षाएँ आज भी हमें प्रेम, करुणा और ईश्वर-भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं। उनके महान शिष्य स्वामी विवेकानंद जी ने उनके आदर्शों को विश्वभर में प्रसारित कर भारतीय संस्कृति को गौरवान्वित किया। उनकी शिक्षाएं हमें आज भी प्रेम, समर्पण और आत्मज्ञान की ओर प्रेरित करती हैं।