देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर अपने वार्ड में लगातार जनहित से जुड़े कार्य करवा रही हैं। वे अपने वार्ड के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं।
अपने इसी प्रयास के चलते पार्षद वंशिका सोनकर ने इंदिरा कॉलोनी वार्ड में स्ट्रीट लाइट की समस्या को दूर किया और सड़कों के किनारे खड़े बिजली के खंभों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने का कार्य करवाया। यही नहीं वार्ड में सड़कों की मरम्मत, सीवरेज व नालियों की साफ-सफाई, पानी की पाइपलाइन डलवाने, सीसीटीवी कैमरे लगवाने एवं कूड़े की समस्या का निस्तारण जैसे अनेक जनहित के कार्य करवाये हैं।
पार्षद वंशिका सोनकर अपने क्षेत्र में निरंतर जनता की सेवा में जुटी हैं। अपनी इन्हीं कोशिशों के चलते वे क्षेत्रवासियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया करवाने का कार्य कर रही हैं। पार्षद वंशिका सोनकर वार्ड की जनता की सभी परेशानियों को दूर करने का प्रयास कर रही हैं। क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या होने पर वे तुरंत सहायता करने पहुंच जाती हैं और जनता की समस्याओं के निवारण की कोशिशें करती हैं।
पार्षद वंशिका सोनकर का कहना है कि वे अपने वार्ड की जनता को राहत पहुंचाने के सभी संभव प्रयास कर रही हैं। इंदिरा कॉलोनी वार्ड का विकास करना ही उनका लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि वे वार्ड के विकास को लेकर कईं महत्वपूर्ण योजनाओं पर भी कार्य कर रही हैं, जिन्हें जल्द ही शुरू किया जायेगा।
