देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने समस्त देश वासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2083) के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा- आप सभी को मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2083) के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं। जगज्जननी माँ दुर्गा की आराधना एवं उपासना के पावन पर्व ‘चैत्र नवरात्रि’ के प्रथम दिवस पर माँ शैलपुत्री सभी भक्तों के जीवन में शक्ति, श्रद्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें, उनसे यही प्रार्थना है।

जनसेवी भावना पांडे ने कहा- भारतीय सनातन परंपरा, संस्कृति और नवचेतना के प्रतीक हिंदू नव वर्ष, नव संवत्सर, विक्रम संवत-2083 के पावन अवसर पर सभी देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिवस सृष्टि के नव आरंभ, धर्म, सत्य और संस्कारों की पुनर्स्थापना का प्रतीक है।
समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- हिंदू नव वर्ष हमारी काल गणना, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्रबोध को सुदृढ़ करने वाला दिन है। आइए, नव संकल्पों के साथ सशक्त भारत, समृद्ध भारत व विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
