देहरादून। उत्तराखण्ड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवं प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर उनका स्मरण करते हुए उन्हें सादर नमन किया।
इस अवसर पर जारी अपने संदेश में उत्तराखण्ड की बेटी भावना पांडे ने कहा- “महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने बिरसा मुंडा को ‘देश का महान सपूत’ बताते हुए कहा कि आज पूरा देश भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मना रहा है। देश के महान क्रांतिकारी, वीर सपूत भगवान बिरसा मुंडा को शत-शत नमन। वह न केवल हमारी राजनीतिक स्वतंत्रता के नायक थे, बल्कि वे हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा के संवाहक भी थे।
जनसेवी भावना पांडे ने कहा- आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदलकर नवीन सामाजिक और राजनीतिक युग का सूत्रपात करने वाले, महान स्वतंत्रता सेनानी, आदिवासी स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा जी के विचार हम सभी को जनजातीय समाज के सतत उत्थान एवं सशक्तिकरण हेतु निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।
